Hello Aspirants, Top 60 important facts about Indian Geography in Hindi Notes with pdf – Geographical features of India in Hindi Notes आपको UPSC, SSC CGL, JPSC, JSSC CGL इत्यादि Govt jobs Preparation में मदद करेगा। Indian Geography Pdf in Hindi.
Indian Geography in Hindi: Introduction
आकृति (Shape)
- भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि०मी० है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2. 42% है।
- भारत से बड़े क्षेत्रफल वाले देश हैं – रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं आस्ट्रेलिया है।
विस्तार (Extent)
- इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में 3214 कि० मी० है तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में 2933 किमी है। भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15,200 कि० मी है।
- इसके मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 कि० मी० है। देश की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7516.6 किमी (द्वीपों सहित) है ।
भारत की कुल सीमा 22716.6 किमी लंबी है।
स्थिति (Position)
- अक्षांश (Latitude) की दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्द्ध का देश है तथा देशान्तर (Longitude) की दृष्टि से पूर्वी गोलाई के मध्य में है।
- इसका विस्तार दक्षिण में 8°4‘ से उत्तर में 37°6′ उत्तरी अक्षाश तथा पश्चिम में 68°7′ से पूर्व में 97 °25′ पूर्वी देशान्तर के बीच है।
मानक समय – Time zone
- देश का मानक समय 82.5° पूर्वी देशान्तर है जो नैनी (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) से गुजरता है। यह ग्रीनविच समय से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।
- भारतीय मानक समय से गुजरने वाले राज्य – उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं आन्ध्र प्रदेश हैं।
- कर्क रेखा – कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है। यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है जो इस प्रकार हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
![]() |
image source – maps of India |
Territorial waters (maritime) border of Indian Geography in Hindi
- भारत की प्रादेशिक जल (समुद्री) सीमा – आधार रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है। इसके उपयोग का भारत को पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
- संलग्न क्षेत्र – यह आधार रेखा से 24 समुद्री मील दूर है। यहाँ भारत को सीमा शुल्क की वसूली और वित्तीय अधिकार प्राप्त है।
- अनन्य आर्थिक क्षेत्र – यह आधार रेखा से 200 समुद्री मील तक है। यहाँ भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राकृतिक संसाधन के दोहन की छूट है।
- उच्च सागर– यहाँ सभी देशों को समान अधिकार प्राप्त है। अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाद उच्च सागर क्षेत्र आता है।
Note: एक समुद्री मील (Nautical Mile)- 1.8 कि० मी० होती है।
Foreign territories in Indian geography
भारत में विदेशी क्षेत्रों का समावेश : स्वतन्त्रता के बाद, फ्रांस एवं पुर्तगाल के अधीन कई क्षेत्रों का भारत में विलय हुआ जो इस प्रकार हैं –
पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र
1. दादर एवं नगर हवेली 2. दमन एवं दिव 3. गोवा
फ्रांस के अधीन क्षेत्र
1. चन्देरनगोर 2. पाण्डिचेरी 3. कराईकल 4. माहे 5. यनम
Note – 30 मई 1987 को 56वें संविधान संशोधन द्वारा गोवा भारत का 25 वां राज्य बना।
States-border of Indian Geography in Hindi.
पडोसी देशों की सीमा पर स्थित भारतीय राज्य
- चीन (5) – लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
- नेपाल (5) – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम
- बांग्लादेश (5) – पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
- पाकिस्तान (5) – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।
- म्यांमार (4) – अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
- भूटान (4) – सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, अरूणाचल प्रदेश
- अफगानिस्तान (1) – लद्दाख
Facts about India’s border with neighbouring countries
भारत का पडोसी देशों के साथ सीमा विस्तार
- भारत – बांग्लादेश – 4096.7 k.m.
- भारत – भूटान – 699 km
- भारत – नेपाल – 1751 km
- भारत – म्यांमार – 1643 km
- भारत – अफ़ग़ानिस्तान – 106 km
- भारत – पाकिस्तान – 3323 km
- भारत – चीन – 3488 km
Indian Geography’s last boundary point
भारत के अंतिम सीमा बिंदु
- दक्षिणतम बिंदु – इंदिरा पॉइंट (The Great Nicobar Island)
- उत्तर बिंदु – इंदिरा कॉल (लद्दाख)
- पक्षिम बिंदु – गौर मोता (गुजरात )
- पूर्वी बिंदु – किबतु (अरुणाचल प्रदेश)
- मुख्य भूमि की दक्षिणतम सीमा – कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
Top coastal states of Indian Geography in Hindi.
- अंडमान निकोबार द्वीप – 1962 km
- गुजरात – 1074 km
- आंध्र प्रदेश – 970 km
- तमिलनाडु – 907 km
- महाराष्ट्र – 720 km
- ओड़िशा – 485 km
- पश्चिम बंगाल – 210 km
- केरल – 580 km
नोट: गोवा राज्य (160 km) भारत का सबसे छोटा तट वाला राज्य है।
Indian Geography in Hindi: Major international border
प्रमुख अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा
- भारत-चीन – मैकमोहन रेखा
- भारत – पाकिस्तान – रैडक्लिफ़ रेखा
Major straits/ channels of India
प्रमुख जलडमरूमध्य – Straits/Channels
- इंदिरा पॉइंट + इंडोनेशिया – ग्रेट चैनल
- लघु अंडमान + कार निकोबार – 10 डिग्री चैनल
- मिनिकॉय + लक्षद्वीप – 9 डिग्री चैनल
- मालद्वीप + मिनिकॉय – 8 डिग्री चैनल
- भारत + श्रीलंका – मन्नार की खाड़ी
Top facts: Indian Geography in Hindi
Sr no. | Question | Answer |
---|---|---|
1. | भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश हैं ? | भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश,श्रीलंका नेपाल एवं भूटान |
2. | भारतीय राज्यों की संख्या जो पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं ? | 17 राज्य |
3. | भारतीय संघ में शामिल राज्यों एवं केन्द्र शासित क्षेत्रों की संख्या है ? | 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित राज्य। |
4. | भारत का दक्षिणतम बिन्दु स्थित है ? | 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर |
5. | पूरे भारत का अक्षांशीय विस्तार (अंडमान निकोबर द्वीप समूह सहित) ? | 6°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश। |
6. | भारत का कौन राज्य तीनों तरफ से बांग्लादेश से घिरा है ? | त्रिपुरा |
7. | त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा का क्या नाम है ? | शून्य रेखा |
8. | पाकिस्तान से लगे भारत के किस राज्य की सीमा सबसे लंबी है ? | Rajasthan (1179 कि०मी०) |
9. | भारत का अक्षांशीय एव देशान्तरीय विस्तार है ? | 29°2′ एव 29 °18 ‘ |
10. | मरकत द्वीप (एमराल्ड आईलैण्ड) के नाम से जाना जाता है ? | अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह |
11. | भारत के शीर्ष पाँच तटरेखा वाले राज्य है ? | गुजरात, आन्ध्र प्रदेश,तमिलनाडु, महाराष्ट्र, करल |
12. | पांडिचेरी (पुडुचेरी) केन्द्रशासित क्षेत्र में सम्मिलित हैं- ? | माहे (केरल), कराइकल, पांडिचेरी (तमिलनाडु) एवं यनम (आन्ध्र प्रदेश) |
13. | मैकमोहन रेखा चीन और भारत के किस राज्य के बीच है ? | अरुणाचल प्रदेश |
14. | इंदिरा प्वाइंट की विषुवत् रेखा से दूरी है ? | 876 किमी० |
15. | नेपाल, भूटान एवं चीन की सीमाओं से मिलने वाला भारतीय राज्य है ? | सिक्किम |
16. | भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती हैं – ? | नागालेण्ड,मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, एवं सिक्किम |
Indian Geography in Hindi PDF
Dear Aspirants, India GK/GS की इस Series में हमने Top 60 important facts about Indian Geography in Hindi Notes with pdf – Geographical features of India in Hindi के बारे में Discuss किया। यह GS/GK Series आपको Jharkhand में होने वाले सभी Sarkari Naukri Exams में आपकी मद्दद करेगा।
🙂
Also Read:
Jharkhand ka Bhugol – Top 30 useful facts of Jharkhand with pdf.
Jharkhand Samanya Gyan in Hindi – British entry into Jharkhand
Jharkhand Current affairs quiz in Hindi – झारखण्ड समसामयिकी – पार्ट – 1
One thought on “Indian Geography in Hindi: Top 60 important facts!!”